देश की खबरें | जेल की सजा काट रहे डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की डॉक्टरों ने की जांच , हालत स्थिर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रोहतक स्थित पीजीआईएमएस अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की स्वास्थ्य जांच की और उसकी हालत को ''स्थिर'' बताया । राम रहीम को बीमार पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

चंडीगढ़, 13 मई रोहतक स्थित पीजीआईएमएस अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की स्वास्थ्य जांच की और उसकी हालत को ''स्थिर'' बताया । राम रहीम को बीमार पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पीजीआईएमएस की एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बृहस्पतिवार को बताया, ''डॉक्टरों के सात सदस्यीय बोर्ड ने उसकी जांच की। उसकी तबीयत स्थिर है।''

पत्रकारों ने डॉक्टर से पूछा कि क्या कोविड जांच के लिये उसके नमूने लिये गए तो उन्होंने कहा कि डेरा प्रमुख को बुधवार शाम जब भर्ती कराया गया तब वह थोड़ा झिझक रहा था, लेकिन उसे बताया गया कि यह अनिवार्य है।

डॉक्टर ने कहा, ''हमने उस समय उससे नमूने देने के लिये कहा था, लेकिन शुरुआत में वह थोड़ा झिझक रहा था। हमारे डॉक्टरों की टीम कोविड से उत्पन्न हालात के मद्देनजर नियमों के अनुसार ये नमूने लेगी।''

उन्होंने कहा कि बुधवार को जब सुनारिया जेल अधिकारियों ने सूचना दी कि डेरा प्रमुख बीमार हो गया है तो पीजीआईएमएस-रोहतक की एक मेडिकल टीम वहां पहुंची।

गौरतलब है कि जेल मे तैनात डॉक्टरों ने भी उसकी जांच की, जिन्हें उसके रक्तजाप में उतार-चढ़ाव के बारे में पता चला ।

इसके बाद डॉक्टरों की सलाह पर उसे रोहतक के पीजीआईएमएस ले जाया गया। उसे डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में रखा गया है।

गुरमीत राम रहीम (53) 2017 में अपनी दो महिला शिष्यों के साथ बलात्कार के मामले में दोषी करार दिये जाने के बाद से रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है।

पंचकूला की एक विशेष सीबीआई अदालत ने बलात्कार के मामले में अगस्त 2017 में डेरा प्रमुख को 20 साल के कारावास की सजा सुनाई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका