देश की खबरें | जिलाधिकारी के खिलाफ धरने पर बैठे उपजिलाधिकारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में शुक्रवार को जिलाधिकारी आवास पर घटित एक अभूतपूर्व घटना में उपजिलाधिकारी विनीत उपाध्याय जिलाधिकारी पर गम्भीर आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गये।
प्रतापगढ़ (उप्र), 25 सितम्बर उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में शुक्रवार को जिलाधिकारी आवास पर घटित एक अभूतपूर्व घटना में उपजिलाधिकारी विनीत उपाध्याय जिलाधिकारी पर गम्भीर आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गये।
जिलाधिकारी से बातचीत के बाद उपाध्याय ने देर शाम धरना खत्म कर दिया।
यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने सेट किया तीन चौथाई बहुमत का टारगेट.
अपर जिलाधिकारी शत्रोहन वैश्य ने इस वक्त कुंडा तहसील में उप जिलाधिकारी (न्यायिक) के पद पर तैनात उपाध्याय के जिलाधिकारी आवास पर धरने पर बैठने की पुष्टि की।
उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी रूपेश कुमार ने इस सिलसिले में शासन को रिपोर्ट भेजी है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में लालगंज तहसील में तैनाती के दौरान उप जिलाधिकारी विनीत उपाध्याय और अधिवक्ताओं के बीच कुछ विवाद हुआ था। उस वक्त उन्होंने गार्ड की राइफल छीन कर अधिवक्ताओं पर तानते हुए अभ्रदता की थी। अधिवक्ता संघ ने शासन से इसकी शिकायत की थी और उच्च न्यायालय में एक याचिका भी दाखिल की थी।
वैश्य ने बताया, ''शासन ने इस प्रकरण की जांच करने के लिए जिलाधिकारी को निर्देशित किया था। जिलाधिकारी रूपेश कुमार ने मुझे यह जांच सौंपी थी। आदेश पर मैंने जांच कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित कर दी जिसमें एक लाइन उप जिलाधिकारी विनीत उपाध्याय के विरुद्ध थी। उपाध्याय को जांच रिपोर्ट की एक प्रति गत 22 सितम्बर को दी गयी थी।''
उन्होंने बताया कि इससे नाराज उपाध्याय शुक्रवार को जिलाधिकारी के आवास पर पहुंचे और उनके कक्ष में धरने पर बैठ गये।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उपाध्याय का यह आचरण अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है लिहाजा उन्हें निलम्बित किया जा सकता है।
इस बारे में उपजिलाधिकारी उपाध्याय से बात करने की कोशिश की गयी लेकिन बात नहीं हो सकी।
सं सलीम
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)