देश की खबरें | हरियाणा के उपमुख्यमंत्री ने ‘म्हारा हरभरा उचाना’ अभियान की शुरुआत की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने रविवार को उचाना स्थित नागरिक अस्पताल की नई बिल्डिंग में ‘म्हारा हराभरा उचाना’ अभियान की शुरुआत की।

जींद, पांच जुलाई हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने रविवार को उचाना स्थित नागरिक अस्पताल की नई बिल्डिंग में ‘म्हारा हराभरा उचाना’ अभियान की शुरुआत की।

इस अभियान के तहत उचाना में जुलाई, अगस्त, सितंबर माह में स्थानीय प्रशासन द्वारा 250 त्रिवेणी, पांच हजार फलदार, पांच हजार छायादार पौधे सभी गांवों में सार्वजनिक जगहों, सरकारी भवनों सहित अन्य जगहों पर लगाए जाएंगे।

यह भी पढ़े | कोरोना एके उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 1,155 नए मरीज पाए गए, 12 की मौत: 5 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हमारे प्रदेश की पहचान हराभरा हरियाणा के रूप में है। इस पहचान को आगे रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है। पेड़-पौधों पर्यावरण के लिए बहुत जरूरी है। पेड़-पौधे हमें ऑक्सीजन देते हैं।

उन्होंने कहा कि एसडीएम राजेश कोथ द्वारा म्हारा हराभरा उचाना अभियान के तहत पौधे लगाने को लेकर नयी शुरुआत की गई है जो सराहनीय है। पौधरोपण करने से ही हमारी जिम्मेदारी पूरी नहीं होती है बल्कि पौधरोपण करने के बाद हमारी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। पौधे में समय पर पानी देने सहित उसकी देखभाल हमें करनी चाहिए ताकि हमारे द्वारा लगाया गया पौधा पेड़ बनकर हमें फल, छांव दे।

यह भी पढ़े | गुजरात के कच्छ जिले में 4.2 तीव्रता का आया भूकंप.

बरोदा उप चुनाव को लेकर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में गठबंधन की सरकार है। बरोदा उप चुनाव भाजपा-जजपा मिलकर लड़ेंगे।

चुनाव कौन लड़ेगा इस पर उन्होंने कहा कि कुछ फैसले ऐसे होते है जिन्हें समय से पहले सार्वजनिक नहीं किया जाता। ये हम दोनों पार्टियों का अंदरुनी फैसला है।

उन्होंने कहा कि उचाना को विकास के मामले में पूरे प्रदेश में मॉडल बनाया जाएगा। यहां विकास, रोजगार सहित मूलभूत सुविधाएं लोगों को मुहैया करवाने में कोई कोर कसर नहीं रहने दी जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\