जन धन खातों में जमा राशि अप्रैल के पहले सप्ताह में बढ़ी
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खोले गये बैंक खातों की जमा राशि आठ अप्रैल 2020 को समाप्त हुए सप्ताह में 1.28 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गयी। यह राशि एक अप्रैल 2020 को 1.20 लाख करोड़ रुपये थी।
नयी दिल्ली, 22 अप्रैल जन धन बैंक खातों की जमा राशि में अप्रैल के पहले सप्ताह में वृद्धि देखने को मिली। इसका कारण मुख्यत: लाभार्थियों के खातों में पैसे हस्तांतरित किया जाना है।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खोले गये बैंक खातों की जमा राशि आठ अप्रैल 2020 को समाप्त हुए सप्ताह में 1.28 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गयी। यह राशि एक अप्रैल 2020 को 1.20 लाख करोड़ रुपये थी।
यह हाल फिलहाल में जन धन खातों की जमा राशि में किसी एक सप्ताह में हुई सर्वाधिक वृद्धि है।
ताजा आंकड़ों के अनुसार, आठ अप्रैल को करीब 38.12 जन धन बैंक खातों में 1,27,748.43 करोड़ रुपये जमा थे, जो सप्ताह भर पहले यानी एक अप्रैल को 1,19,680.86 करोड़ रुपये थे।
इससे पहले जन धन बैंक खातों में कुल जमा राशि 25 मार्च को समाप्त सप्ताह में करीब 1.18 लाख करोड़ रुपये और चार मार्च को 1.17 लाख करोड़ रुपये थी।
केंद्र सरकार द्वारा पिछले महीने घोषित प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 13 अप्रैल 2020 तक 19.86 करोड़ महिला जन धन खाताधारकों को 9,930 करोड़ रुपये से अधिक राशि दी गयी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2020 06:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

