नयी दिल्ली, 12 नवंबर एक्सिस माई इंडिया ने इस वर्ष लोकसभा और हरियाणा विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए अपने एग्जिट पोल सर्वेक्षणों में त्रुटियों को दूर करने के लिए महाराष्ट्र व झारखंड में जमीनी स्तर पर अपनी तैनाती दोगुना कर दी है। एजेंसी के प्रमुख प्रदीप गुप्ता ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि वह अकेले व्यक्ति थे जिन्होंने अमेरिकी चुनाव परिणामों की सही भविष्यवाणी की थी हालांकि उन्होंने किसी अन्य देश में इस तरह के विस्तार की संभावना से इनकार किया।
गुप्ता ने बताया हालांकि उन्हें इस वर्ष इथियोपिया, केन्या और ब्रिटेन से भी प्रस्ताव मिले हैं।
गुप्ता को चार जून तक एग्जिट पोल का ‘पोस्टर बॉय’ माना जाता था लेकिन लोकसभा चुनाव के नतीजों ने उनकी छवि को तब झटका दिया जब एक्सिस माई इंडिया की सारे पूर्वानुमान धराशयी हो गये।
एक्सिस माई इंडिया की हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर की गयी भविष्यवाणियां भी गलत साबित हुई, जिसके बाद उनकी छवि को और झटका लगा।
गुप्ता ने बताया कि हर सर्वेक्षण एक सबक है।
गुप्ता ने बताया कि उन्होंने अपनी गलतियों को पहचानने और सुधारने के लिए अपने काम का गहन विश्लेषण किया है।
उन्होंने ‘पीटीआई-’ के साथ साक्षात्कार में कहा, “हां, कुछ गलतियां हुई हैं और हमने उनकी पहचान की है। गुणवत्ता नियंत्रण, निगरानी और निर्णय लेने की क्षमता, ऐसे क्षेत्र हैं जिन्हें हम मजबूत कर रहे हैं। हमने महाराष्ट्र और झारखंड में जमीनी स्तर पर तैनाती दोगुनी कर दी है इसलिए निर्णय लेने में किसी तरह की गलती की कोई गुंजाइश नहीं है।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY