देश की खबरें | औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए ऊर्जा विभाग ने शुरू की नई व्यवस्था
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने उद्योगों को नया कनेक्शन लेने में मदद के लिए एक इंजीनियर तैनात करने और कनेक्शन होने के बाद उद्योग को बतौर तोहफा मिठाई देने का फैसला किया है।
लखनऊ, 8 जून उत्तर प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने उद्योगों को नया कनेक्शन लेने में मदद के लिए एक इंजीनियर तैनात करने और कनेक्शन होने के बाद उद्योग को बतौर तोहफा मिठाई देने का फैसला किया है।
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया प्रदेश में औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए विभाग ने उन्हें बिजली कनेक्शन देने की एक नई व्यवस्था बनाई है।
उन्होंने बताया कि उद्योगों को कनेक्शन देने के लिए एक इंजीनियर को जिम्मेदारी दी जाएगी और वह उन्हें कनेक्शन लेने में आने वाली किसी भी तरह की परेशानी को दूर करने में मदद करेगा।
बिजली मंत्री ने कहा कि इच्छुक उद्यमी को बिजली विभाग के निवेश मित्र पोर्टल पर आवेदन करना होगा। विभाग आवेदन की कमियों को खुद ही सुधारेगा और प्रत्येक आवेदन पर एक अधिशासी अधिकारी को जिम्मेदारी दी जाएगी।
यह भी पढ़े | Earthquake in Delhi-NCR: राजधानी में फिर कांपी धरती, दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर आया 2.1 तीव्रता का भूकंप.
शर्मा ने बताया कि अधिकारी संबंधित आवेदक की सभी तरह की मदद सुनिश्चित करेगा और कनेक्शन हो जाने के बाद उसे तोहफे के तौर पर मिठाई भी पहुंचाएगा।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि यह कदम प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने की एक कोशिश है। चूंकि प्रत्येक उद्योग के लिए बिजली की आवश्यकता होती है लिहाजा इस कदम से उन्हें मदद मिलेगी। साथ ही इससे अच्छा संदेश भी जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)