देश की खबरें | देवरिया : छह साल के बच्चे की अपहरण के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के हरखौली गांव में ट्यूशन पढ़ने गए बच्चे का कथित अपहरण कर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
देवरिया (उप्र), सात जून देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के हरखौली गांव में ट्यूशन पढ़ने गए बच्चे का कथित अपहरण कर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने बताया कि हरखौली गांव निवासी गोरख यादव के अपहृत बेटे संस्कार यादव (6 वर्ष) का शव शिक्षक के मकान में बने शौचालय से बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक के पौत्र अरूण शर्मा (20 वर्ष)को हत्या में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
एसपी के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया है कि मृतक उसे मुहं चिढ़ाता था, इसी वजह से आक्रोशित होकर उसने मुंह और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस अधिकारी के अनुसार लार थाना क्षेत्र के हरखौली गांव निवासी डॉ. गोरख यादव मेडिकल स्टोर चलाने के साथ ही ‘प्राइवेट प्रैक्टिस’ करते हैं। उनकी तीन बेटी और एक बेटा संस्कार यादव था।
उन्होंने बताया कि संस्कार बुधवार की शाम गांव में ही शिक्षक के घर ट्यूशन पढ़ने के लिए गया था। कुछ देर बाद जब वह वापस लहीं लौटा, परेशान परिजन उसको ढूंढ़ने लगे।
एसपी ने बताया कि इस बीच, संस्कार की बहन अपने भाई का पता लगाने के लिए शिक्षक के घर पहुंची, जहां शिक्षक ने बताया कि संस्कार आज पढ़ने नहीं आया था।
उन्होंने बताया कि बच्चे को तलाश करने के क्रम में गांव के दक्षिण ओरे खेत में एक कागज मिला, जिसपर लिखा था कि ‘‘गोरख यादव पांच लाख रुपये की व्यवस्था करो, नहीं तो तुम्हारे लड़के को नहीं छोड़ा जाएगा।’’
एसपी ने बताया कि इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गोरख यादव की तहरीर पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।
उन्होंने बताया कि जांच के तहत शिक्षक के पौत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो बृहस्पतिवार को पूरी घटना की जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक शर्मा ने कहा कि इस संबंध में विधिक कार्रवाई जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2022 09:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

