एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गाजियाबाद में छात्रावास में डेंटल छात्रा ने आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गाजियाबाद जिले के निवाड़ी कस्बे में स्थित दिव्य ज्योति ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के छात्रावास में शनिवार को दंत चिकित्सा में मास्टर कर रही 26 वर्षीय छात्रा ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | गाजियाबाद में छात्रावास में डेंटल छात्रा ने आत्महत्या की

गाजियाबाद (उप्र), 30 नवंबर गाजियाबाद जिले के निवाड़ी कस्बे में स्थित दिव्य ज्योति ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के छात्रावास में शनिवार को दंत चिकित्सा में मास्टर कर रही 26 वर्षीय छात्रा ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को गाजियाबाद के निवाड़ी में दिव्य ज्योति ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के छात्रावास के 302 नंबर कमरे में एमडीएस छात्रा रेणुका यादव (26) मृत मिली।

मोदीनगर के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि विस्तृत जांच के लिए उसके फोन कॉल का विवरण सुरक्षित कर लिया गया है। पुलिस को उसके कमरे से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें रेणुका ने लिखा है कि इस कदम के लिए वह ही जिम्मेदार है।

एसीपी ने बताया, "शुक्रवार को उसने अपने शिक्षकों को बताया था कि वह कक्षाओं में आएगी, लेकिन जब वह नहीं आई तो कुछ विद्यार्थियों को उसे देखने के लिए भेजा गया।"

उन्होंने बताया कि दरवाज़े पर की गई दस्तक पर कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर छात्रावास वार्डन को सूचित किया गया, जिन्होंने निवाड़ी पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ कमरे का दरवाजा तोड़ा और पाया कि रेणुका का शव फंदे से लटका हुआ था।

एसीपी ने कहा कि पुलिस मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

राय ने बताया कि उसके माता-पिता की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2024 09:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).