एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पंजाब, हरियाणा में घना कोहरा, सामान्य जनजीवन प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा में कई स्थानों पर रविवार को दिन के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गयी, जबकि दोनों राज्यों में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा जिसके कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | पंजाब, हरियाणा में घना कोहरा, सामान्य जनजीवन प्रभावित

चंडीगढ़, 31 दिसंबर पंजाब और हरियाणा में कई स्थानों पर रविवार को दिन के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गयी, जबकि दोनों राज्यों में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा जिसके कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के मुताबिक कोहरे और ठंड के मौसम की स्थिति को देखते हुए पंजाब सरकार ने एक जनवरी से निजी समेत सभी स्कूलों के समय में बदलाव करने का फैसला किया है।

एक बयान के अनुसार पंजाब में स्कूलों के खुलने का नया समय - सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक है - जो 14 जनवरी तक लागू रहेगा।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि दोनों राज्यों और उनकी साझा राजधानी चंडीगढ़ में अधिकांश स्थानों पर कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई है।

मौजूदा मौसम की स्थिति के कारण ट्रेनों के आवागमन और उड़ानों में भी देरी हुई। चंडीगढ़ में दिन का अधिकतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री कम है।

पंजाब के अमृतसर में अधिकतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री कम है। लुधियाना में अधिकतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री कम है।

पटियाला, पठानकोट, बठिंडा और गुरदासपुर में भी अधिकतम तापमान सामान्य से कम - क्रमशः 11.7 डिग्री सेल्सियस, 13.9 डिग्री सेल्सियस, 13.4 डिग्री सेल्सियस और 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पड़ोसी राज्य हरियाणा में भिवानी, सिरसा, अंबाला और हिसार में अधिकतम तापमान क्रमश: 11.1 डिग्री सेल्सियस, 13 डिग्री सेल्सियस, 12.3 डिग्री सेल्सियस और 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों में रात का तापमान सामान्य के करीब रहा।

चंडीगढ़ में ठंड ने नए साल का जश्न मनाने वालों के उत्साह को कम नहीं किया क्योंकि वे इस अवसर का जश्न मनाने के लिए बाजारों और शॉपिंग मॉलों में उमड़ पड़े हैं।

नववर्ष की पूर्वसंध्या पर अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पंचकुला, फरीदाबाद, गुरुग्राम और रोहतक समेत पंजाब तथा हरियाणा के कई स्थानों पर जश्न का नजारा एक जैसा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2023 09:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).