एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पंजाब और हरियाणा में छाया घना कोहरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा में शुक्रवार को घना कोहरा छाया रहा जबकि क्षेत्र में न्यूनतम तापमान सामान्य सीमा के आसपास रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | पंजाब और हरियाणा में छाया घना कोहरा

चंडीगढ़, तीन जनवरी पंजाब और हरियाणा में शुक्रवार को घना कोहरा छाया रहा जबकि क्षेत्र में न्यूनतम तापमान सामान्य सीमा के आसपास रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों राज्यों के बड़े हिस्से में पिछले कुछ दिनों से घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे अधिकांश स्थानों पर दृश्यता में कमी आई है।

चंडीगढ़ में सुबह घना कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य सीमा से तीन डिग्री अधिक था।

उन्होंने बताया कि दोनों राज्यों में अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहा।

हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि करनाल में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रोहतक में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि नारनौल और हिसार सर्द रहे और यहां न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.2 डिग्री और 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लुधियाना में 8.4 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 8.2 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 6.8 डिग्री सेल्सियस और बरनाला में 7.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

श्री आनंदपुर साहिब में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बठिंडा और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यद्यपि अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा, लेकिन दिन के तापमान में कमी आई है और पिछले कुछ दिनों में यह 12 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2025 05:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).