एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली के कई इलाकों में घना कोहरा छाया, न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली के कई इलाकों में घना कोहरा छाया, न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा

नयी दिल्ली, दो जनवरी राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर दिन के दौरान ठंड और कुछ इलाकों पर घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि पालम मौसम केंद्र ने सुबह छह बजे बहुत घना कोहरा छाने की जानकारी दी है और इस दौरान दृश्यता शून्य मीटर रही।

दिल्ली में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा था।

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को बताया कि दोपहर के समय हवा की गति बढ़कर 12 से 14 किलोमीटर प्रति घंटा हो जाने की संभावना है तथा शाम तक धीरे-धीरे ये घटकर आठ किलोमीटर प्रति घंटा से कम हो जाएगी।

शाम और रात के समय धुंध एवं हल्का कोहरा छाए रहने के आसर हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 02, 2025 12:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).