Olympic qualifiers: मुख्य कोच थॉमस डेनर्बी ने ओलंपिक क्वालीफायर के लिए 22 सदस्यीय भारतीय महिला फुटबॉल टीम की घोषणा
भारतीय महिला फुटबॉल टीम के मुख्य कोच थॉमस डेनर्बी ने किर्गिस्तान के बिश्केक में चार अप्रैल से होने वाले ओलंपिक क्वालीफायर के पहले दौर के लिये बुधवार को 22 सदस्यीय टीम की घोषणा की.
नयी दिल्ली, 29 मार्च भारतीय महिला फुटबॉल टीम के मुख्य कोच थॉमस डेनर्बी ने किर्गिस्तान के बिश्केक में चार अप्रैल से होने वाले ओलंपिक क्वालीफायर के पहले दौर के लिये बुधवार को 22 सदस्यीय टीम की घोषणा की. तुर्कमेनिस्तान के टूर्नामेंट से हटने के बाद ग्रुप जी में भारत के अलावा मेजबान किर्गिस्तान एकमात्र अन्य टीम है. दोनों टीम चार अप्रैल और सात अप्रैल को दो बार आमने-सामने होंगी. यह भी पढ़ें: प्रज्जवल देव मैसुरु ओपन के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
भारतीय टीम उज्बेकिस्तान से किर्गिस्तान पहुंचेगी जहां उन्होंने ओलंपिक क्वालीफायर की तैयारी के लिए उज्बेकिस्तान की राष्ट्रीय टीम के खिलाफ एक मैत्री मैच खेला था. भारतीय टीम ने जोर्डन में भी दो मैत्री मैच खेले.
भारतीय महिला फुटबॉल टीम:
गोलकीपर: सौम्या नारायणसामी, श्रेया हुड्डा और इलांगबम पेंथोई डिफेंडर: आशालता देवी, स्वीटी देवी, रितु रानी, रंजना चानू, मिशेल केस्टेंहा, डालिमा छिब्बर, मनीषा पन्ना और जूली किशन
मिडफील्डर: सिल्की देवी हेमाम, अंजू तमांग, इंदुमती कथीरेसन, संगीता बासफोर और कार्तिका अंगमुथु
फॉरवर्ड: ग्रेस डेंगमेई, सौम्या गुगुलोथ, रेणु, करिश्मा शिरवोइकर, संध्या रंगनाथन और अपर्णा नारजरी.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2023 09:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

