खेल की खबरें | यूरो 2020 में अब एरिक्सन के लिये खेलेंगे डेनमार्क के खिलाड़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. उनके साथी खिलाड़ी पियरे एमिली होबर्ग ने कहा ,‘‘ उसने हमसे कहा कि गुरूवार को होने वाले अगले मैच पर फोकस करो । आगे बढो । यह बहुत मायने रखता है । इससे मुझे ऊर्जा मिली ।’’

उनके साथी खिलाड़ी पियरे एमिली होबर्ग ने कहा ,‘‘ उसने हमसे कहा कि गुरूवार को होने वाले अगले मैच पर फोकस करो । आगे बढो । यह बहुत मायने रखता है । इससे मुझे ऊर्जा मिली ।’’

होबर्ग के साथ डेनमार्क के गोलकीपर कास्पर श्मेइकल और फारवर्ड मार्टिन ब्रेथवेट ने एरिक्सन के गिरने के बारे में मीडिया से बात की । एरिक्सन को फिनलैंड के खिलाफ शनिवार के मैच के दौरान मैदान पर दिल का दौरा पड़ा था । वह कोपेनहेगन के एक अस्पताल में हैं और उनकी हालत अब स्थिर है ।

ब्रेथवेट ने कहा ,‘‘ मुझे इसमें कोई शक नहीं कि गुरूवार के मैच में कुछ खास देखने को मिलेगा । सिर्फ खिलाड़ियों की ओर से ही नहीं बल्कि सभी दर्शकों की ओर से भी । इस प्रेरणा को हम एरिक्सन के लिये खेलने पर इस्तेमाल करेंगे ।’’

एरिक्सन ने रविवार को वीडियो लिंक के जरिये अपने साथी खिलाड़ियों से बात की । मीडिया से बातचीत कर रहे तीनों खिलाड़ियों ने कहा कि वे अब यूरो 2020 में अपने प्रदर्शन पर पूरा फोकस करेंगे । पहले मैच में फिनलैंड से 1 . 0 से हारे डेनमार्क का सामना अब बेल्जियम से होगा ।

होबर्ग ने कहा ,‘‘ इससे हमें यह अहसास हुआ कि अब आगे की सोचना ठीक है । हम गुरूवार को क्रिस्टियन के लिये और हमारा साथ देने वाले सभी लोगों के लिये खेलेंगे ।’’

टीम ने सोमवार को अभ्यास भी किया । एरिक्सन के गिरने के बाद मैदान पर उनके इलाज के दौरान चारों तरफ घेरा बनाने के लिये डेनमार्क के खिलाड़ियों की काफी तारीफ हो रही है ।

उस पल के बारे में पूछने पर ब्रेथवेट ने कहा ,‘‘ मैं बस वही करना चाहता था जिससे उस समय उसकी मदद हो सके ।’’

एरिक्सन के एजेंट मार्टिन शूट्स ने इतालवी मीडिया से कहा कि दुनिया भर से मिल रहे सहयोग और संदेशों से एरिक्सन अभिभूत हैं । उन्होंने भी रविवार को एरिक्सन से बात की ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सुपर 8 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

\