विदेश की खबरें | हरियाली बढ़ाने में भारत का अनूठा साझेदार है डेनमार्क: जयशंकर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि डेनमार्क अपनी क्षमता, अनुभवों और सर्वश्रेष्ठ तौर-तरीकों के कारण हरियाली को बढ़ाने के भारत के प्रयासों में उसका ‘बेहद अनूठा साझेदार’ है और उसके अनुभव, विकास के इस चरण में भारत जैसे देश के लिए बहुत मददगार हैं।

कोपेनहेगन, पांच सितंबर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि डेनमार्क अपनी क्षमता, अनुभवों और सर्वश्रेष्ठ तौर-तरीकों के कारण हरियाली को बढ़ाने के भारत के प्रयासों में उसका ‘बेहद अनूठा साझेदार’ है और उसके अनुभव, विकास के इस चरण में भारत जैसे देश के लिए बहुत मददगार हैं।

द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने तथा यूरोपीय संघ के साथ भारत के सहयोग को और मजबूत करने के लिए तीन यूरोपीय देशों- स्लोवेनिया, क्रोएशिया और डेनमार्क के अपने दौरे के अंतिम चरण में जयशंकर डेनमार्क पहुंचे। शनिवार को उन्होंने डेनमार्क के अपने समकक्ष जेप्पे कोफोड के साथ भारत-डेनमार्क संयुक्त आयोग बैठक (जेसीएम) के चौथे दौर की सह-अध्यक्षता की।

जेसीएम बैठक के बाद जारी वक्तव्य में विदेश मंत्री ने कहा कि डेनमार्क और भारत के संबंधों में अनूठी बात यह है कि डेनमार्क ही इकलौता ऐसा देश है जिसकी भारत के साथ हरित रणनीति साझेदारी है।

जयशंकर ने कहा, ‘‘हर कोई कहता है बेहतर पुनर्निर्माण हो लेकिन हम चाहते हैं कि पुनर्निर्माण हरित भी हो और हरित पुनर्निर्माण के लिए हमारा यह मानना है कि डेनमार्क बहुत, बहुत ही खास साझेदार है क्योंकि आपके पास क्षमता है, अनुभव है और सर्वश्रेष्ठ तौर-तरीके हैं जो भारत जैसे देश के लिए विकास के इस चरण में अत्यंत सहायक हैं।’’

विदेश मंत्रालय की ओर से नई दिल्ली में जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि यह जयशंकर की डेनमार्क की पहली यात्रा है और बीते 20 साल में किसी भारतीय विदेश मंत्री की भी इस देश की पहली यात्रा है।

विदेश मंत्री ने कहा कि दोनों देशों ने संयुक्त आयोग में विचार-विमर्श किया जिसने अगले पांच वर्षों के लिए संयुक्त कार्य योजना तैयार की है। उन्होंने बीते डेढ़ वर्ष के दौरान यात्रा संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए काम करने वाले दोनों ओर के अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा, ‘‘ हमने देखा कि कोविड के दौर में किस तरह संयुक्त कार्य योजना का क्रियान्वयन हुआ।’’

उन्होंने बताया, ‘‘हमारे संयुक्त आयोग में 10 कार्य समूह हैं और हमने अभी अभी स्वास्थ्य विषय पर 11वां कार्य समूह जोड़ा है। कोविड के संदर्भ में इसकी प्रासंगिकता स्पष्ट है।’’

द्विपक्षीय कारोबारी संबंधों को बढ़ाने के विषय पर जयशंकर ने कहा कि उन्होंने ‘अत्यंत महत्वपूर्ण’ उद्यमों के पांच मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से मुलाकात की, वे व्यवसाय जो भारत में अहम हैं, जो बड़ा बदलाव ला सकते हैं।

विदेश मंत्री ने बताया कि डेनमार्क की 200 कंपनियां भारत में काम कर रही हैं। आज यहां भी भारतीय कंपनियों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि कोविड संबंधी हालात, कैसे दोनों देश इससे निबटे, क्या सीख मिली और यात्रा तथा आवाजाही के विषय में क्या चुनौतियां पेश आईं, इस बारे में भी चर्चा हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\