विदेश की खबरें | डेनमार्क ने यूक्रेनी पायलटों को एफ-16 लड़ाकू विमान उड़ाने का प्रशिक्षण देना शुरू किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उसने यह भी कहा कि अमेरिका के पुराने हो रहे लड़ाकू विमानों को डेनमार्क के सैन्य बेड़े से बाहर करने की योजना का समय पूर्व निर्धारित अवधि से दो साल आगे बढ़ा दिया गया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

उसने यह भी कहा कि अमेरिका के पुराने हो रहे लड़ाकू विमानों को डेनमार्क के सैन्य बेड़े से बाहर करने की योजना का समय पूर्व निर्धारित अवधि से दो साल आगे बढ़ा दिया गया है।

डेनमार्क के कार्यकारी रक्षा मंत्री ट्रोएल्स लुंड पाउलसन ने बताया कि पुराने हो रहे अमेरिकी लड़ाकू विमानों की जगह लेने वाले एफ-35एस विमान 2025 तक शामिल कर लिए जाएंगे। पहले इन्हें 202‍3 के अंत में डेनमार्क के सैन्य बेड़े का हिस्सा बनाने की योजना थी।

पाउलसन ने कहा कि उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) का सदस्य देश होने के नाते डेनमार्क ने “यूक्रेनी पायलटों को लड़ाकू विमान उड़ाने का प्रशिक्षण देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और इसमें आगे और तेजी लाई जाएगी।”

उन्होंने कहा, “हम इस बात पर भी विचार कर रहे हैं कि हमें यूक्रेन को डेनमार्क के बेड़े में मौजूद एफ-16 लड़ाकू विमान देने चाहिए कि नहीं और अगर हां, तो उसे कितने विमान उपलब्ध कराए जाने चाहिए।”

पाउलसन ने ‘डीआर’ चैनल से बातचीत में कहा कि डेनमार्क के बेड़े में शामिल एफ-16 विमानों की संभावित आपूर्ति से पहले यूक्रेनी पायलट को छह से आठ महीने का कड़ा प्रशिक्षण लेना होगा।

उन्होंने कहा, “इसका मतलब यह नहीं है कि आप इस संबंध में पहले फैसला नहीं ले सकते। लेकिन, (एफ-16 विमान) साल 2024 तक डेनमार्क में ही रहेंगे।”

डेनमार्क ने अमेरिका को 27 एफ-35 लड़ाकू विमानों का ऑर्डर दिया है, जो उसके बेड़े में शामिल 40 साल से भी अधिक पुराने 30 एफ-16 विमानों की जगह लेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका