देश की खबरें | हिंद महासागर में समुद्री सतह तापमान से पता लगाया जा सकेगा डेंगू महामारी का अनुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिंद महासागर की समुद्री सतह के तापमान में असामान्य प्रवृतियों से वैश्विक डेंगू महामारी के रूझान का पता लगाने में मदद मिलेगी विशेषकर इनके मामलों की संख्या एवं समय के साथ उनमें संभावित बदलाव के बारे में। एक नये अध्ययन में यह बात सामने आयी है।

नयी दिल्ली, 10 मई हिंद महासागर की समुद्री सतह के तापमान में असामान्य प्रवृतियों से वैश्विक डेंगू महामारी के रूझान का पता लगाने में मदद मिलेगी विशेषकर इनके मामलों की संख्या एवं समय के साथ उनमें संभावित बदलाव के बारे में। एक नये अध्ययन में यह बात सामने आयी है।

वैज्ञानिकों ने कहा है कि तापमान में जो असमानता पता चली है वह ‘जलवायु संकेतक’ हैं तथा ये महामारी का पूर्वानुमान लगाने और उस हिसाब से तैयारी की योजना में मदद कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि फिलहाल वर्षा और तापमान कुछ ऐसे जलवायु संकेतक हैं जिनका इस्तेमाल डेंगू जैसी बीमारियों के रूझान का अनुमान लगाने में पूर्व चेतावनी प्रणाली के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।

अध्ययन दल ने बताया कि उदाहरण के तौर परअल नीनो जनित अधिक गर्म समुद्री सतह तापमान से संबंधित घटनाओं के बारे में समझा जाता है कि वे मच्छर प्रजनन को प्रभावित करते हुए दुनिया में डेंगू के प्रसार के तौर तरीके पर असर डालती हैं।

इस अध्ययनन दल में चीन के ‘बीजिंग नॉर्मल यूनिवर्सिटी’ के अनुसंधानकर्ता भी शामिल हैं।

इस अध्ययन के फलस्वरूप महामारी के खतरे का अनुमान लगा पाना और फिर उनके हिसाब से तैयारी कर पाना कई क्षेत्रों के लिए अहम हो सकता है , खासकर ऐसे क्षेत्रों के लिए जहां मच्छर जनित यह बीमारी लगातार रहती है।

हालांकि अध्ययन लेखकों ने कहा कि डेंगू महामारियों से संबंधित लंबी दूरी जलवायु संकेतकों को वे पूरी तरह समझ नहीं पाये है। इस अध्ययन के निष्कर्ष ‘साइंस’ जर्नल में प्रकाशित हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस