एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | डेनेरबी ने फीफा अंडर-17 विश्व कप राष्ट्रीय शिविर के लिए 33 खिलाड़ियों की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला फुटबॉल टीम के मुख्य कोच थॉमस डेनेरबी ने भारत में इस साल होने वाले फीफा अंडर-17 विश्व कप की तैयारियों को देखते हुए मंगलवार को राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए 33 खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की।

खेल की खबरें | डेनेरबी ने फीफा अंडर-17 विश्व कप राष्ट्रीय शिविर के लिए 33 खिलाड़ियों की घोषणा की

जमशेदपुर, 26 अप्रैल भारतीय महिला फुटबॉल टीम के मुख्य कोच थॉमस डेनेरबी ने भारत में इस साल होने वाले फीफा अंडर-17 विश्व कप की तैयारियों को देखते हुए मंगलवार को राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए 33 खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की।

यहां एकत्रित होने वाली टीम में 12 ऐसी खिलाड़ी शामिल हैं जो इस साल सैफ अंडर-18 महिला चैंपियनशिप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थीं।

भुवनेश्वर का कलिंगा स्टेडियम, मडगांव का जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम और नवी मुंबई

का डीवाई पाटिल स्टेडियम अक्टूबर में फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी करेगा। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का ड्रॉ 24 जून को ज्यूरिख में होगा।

राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए चुनी गई 33 खिलाड़ी इस प्रकार हैं:

गोलकीपर: मोनालिसा देवी, अंजलि मुंडा, हेमप्रिया सेराम, केशाम मेलोडी चानू।

डिफेंडर: सलीमा कुमारी, सुधा अंकिता टिर्की, अस्तम ओराओन, पूर्णिमा कुमारी, जूलिया देवी यांगलेम, भूमिका भारत माने, काजल, वर्शिका, काजोल डिसूजा, नगाशेपम पिंकू देवी, हेमाम सिल्की देवी।

मिडफील्डर: पायल, कल्पना, शैलजा, मोइरंगथेम अंबिका देवी, आर मधुमती, लोकतोंगबाम शेलिया देवी, बबीना देवी, ग्लेडिस जोनुनसंगी, शुभांगी सिंह, नीतू लिंडा।

फॉरवर्ड: नेहा, लावण्या, अनीता कुमारी, रेशमा, विनोथिनी, दर्शिनी, लैशराम रेजिया देवी, लिंडा कॉम सर्टो।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2022 05:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).