देश की खबरें | अतिक्रमण विरोधी अभियान के खिलाफ जम्मू में प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शहर के बाहरी इलाके सुंजवान-बठिंडी में सैकड़ों लोगों ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन द्वारा “अवैध कब्जे” हटाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

जम्मू, 30 जनवरी शहर के बाहरी इलाके सुंजवान-बठिंडी में सैकड़ों लोगों ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन द्वारा “अवैध कब्जे” हटाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

अधिकारियों ने क्षेत्र में उल्लंघनकर्ताओं को सार्वजनिक नोटिस दिया है और उन्हें सात दिनों के भीतर अवैध निर्माण हटाने का आदेश दिया है।

अधिकारियों ने कहा कि तिरंगा लिए, महिलाओं और बच्चों सहित प्रदर्शनकारी भारी बारिश में मुख्य सड़क पर आ गए और बेदखली के आदेश के खिलाफ सिविल सचिवालय की ओर मार्च करने की कोशिश की।

पुलिस ने हालांकि मार्च को रोक दिया, जबकि एक उप-विभागीय मजिस्ट्रेट ने प्रदर्शनकारियों को वहां से हटने के लिये मनाने की कोशिश की।

उप-संभागीय मजिस्ट्रेट ने प्रदर्शनकारियों को बातचीत के लिए आमंत्रित किया और उन्हें आश्वासन दिया कि किसी भी आवासीय या वाणिज्यिक भवन को ध्वस्त नहीं किया जाएगा।

सफदर चौधरी नाम के एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि कब्जा छोड़ने के लिये दिए गए नोटिस ने उनकी मानसिक शांति छीन ली । उन्होंने कहा, “हमने अपने जीवन की कमाई को अपने बच्चों को आश्रय देने के लिए अपना घर बनाया है। अगर वे हमारे घरों को नष्ट कर देंगे तो हमारा क्या होगा? हम कहां जाएंगे? हम भी जम्मू कश्मीर और इस देश के नागरिक हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\