देश की खबरें | कृषि विधेयकों के खिलाफ प्रदर्शन: किसानों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लिये जाएंगे : अमरिंदर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बुधवार को कहा कि केंद्र के कृषि संबंधी विधेयकों के खिलाफ प्रदर्शन करने पर किसानों के खिलाफ दर्ज किये गये मामले वापस लिये जायेंगे लेकिन उन्होंने उनसे अब सड़कें जाम नहीं करने की अपील की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 16 सितंबर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बुधवार को कहा कि केंद्र के कृषि संबंधी विधेयकों के खिलाफ प्रदर्शन करने पर किसानों के खिलाफ दर्ज किये गये मामले वापस लिये जायेंगे लेकिन उन्होंने उनसे अब सड़कें जाम नहीं करने की अपील की।

उन्होंने यहां जारी एक बयान में कहा कि सीआरपीसी की धारा 144 का उल्लंघन करने को लेकर कोई मामला दर्ज नहीं किया जाएगा क्योंकि वे ‘अपने जीवन के लिए लड़ रहे’ हैं।

यह भी पढ़े | Delhi Riots Case: दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में दाखिल की दंगों की साज़िश से जुड़ी 10 हजार पेज की चार्जशीट.

कोरोना वायरस के चलते पूरे पंजाब में यह धारा लागू है जिसके तहत चार या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर पाबंदी है।

मुख्यमंत्री ने किसानों से अपना प्रदर्शन केंद्र सरकार की दहलीज पर दिल्ली ले जाने की अपील की और उन्हें आश्वासन दिया कि कांग्रेस इस लड़ाई में उनका साथ देगी।

यह भी पढ़े | Sherlyn Chopra Hot Photos: शर्लिन चोपड़ा ने नेट गाउन पहन फैंस किया हैरान, हॉटनेस देखते रह जाएंगे आप.

सिंह ने पंजाब के राज्यपाल वी पी सिंह बदनौर को इन विधेयकों के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस की ओर से ज्ञापन सौंपने के बाद कहा, ‘‘ धारा 144 का उल्लंघन करने पर किसानों के खिलाफ दर्ज की गयी प्राथमिकियां वापस ली जाएंगी। ’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस और उनकी सरकार किसानों के साथ हैं क्योंकि केंद्र के ये कानून पंजाब एवं उसकी कृषि को तबाह कर देंगे, जो राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\