एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | त्रिपुरा के लोकतंत्र प्रेमी विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराएंगे : माकपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने मंगलवार को कहा कि त्रिपुरा के लोकतंत्र प्रेमी लोग सभी मोर्चों पर ‘‘विफल’’ मौजूदा भाजपा सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता से बाहर कर देंगे।

देश की खबरें | त्रिपुरा के लोकतंत्र प्रेमी विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराएंगे : माकपा

अगरतला, 17 जनवरी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने मंगलवार को कहा कि त्रिपुरा के लोकतंत्र प्रेमी लोग सभी मोर्चों पर ‘‘विफल’’ मौजूदा भाजपा सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता से बाहर कर देंगे।

दक्षिण त्रिपुरा जिले के संतरीबाजार इलाके में एक रैली को संबोधित करते हुए माकपा के राज्य सचिव जितेंद्र चौधरी ने दावा किया कि पूर्वोत्तर राज्य में लोकतंत्र को बचाने के लिए लोग साथ आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा होते ही सड़कों पर शांतिप्रिय लोगों की भीड़ आ जाएगी क्योंकि उनकी पार्टी ने पहले ही उन्हें एकता का संदेश दे दिया है।

त्रिपुरा विधानसभा का कार्यकाल 22 मार्च को समाप्त होने वाला है।

चौधरी ने कहा कि ‘‘पिछले 59 महीनों से त्रिपुरावासियों का दमन कर रही भाजपा सरकार को हराने के लिए लोग राज्य में एक ‘मूक क्रांति’ लाने के वास्ते खुद को तैयार कर रहे हैं। सभी मोर्चों पर विफल रहने वाली सरकार को लोकतंत्र प्रेमी इस बार उखाड़ फेकेंगे। लोगों के विरोध का यह स्वर 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव तक गूंजेगा।’’

त्रिपुरा में भाजपा को हराने के लिए विपक्षी दल माकपा और कांग्रेस ने हाथ मिला लिया है।

चौधरी ने कहा कि उनकी पार्टी कार्यक्रम आधारित राजनीति में विश्वास करती है। पूर्व मंत्री ने कहा कि ‘‘2018 में भाजपा ने सत्ता पर काबिज होने के लिए लोगों को ‘मूर्ख’ बनाया था।’’

भाजपा और ‘‘इंडीजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा’’ (आईपीएफटी) ने 2018 में साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा था और वाम मोर्चे से सत्ता छीन ली थी।

साजन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2023 06:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).