देश की खबरें | लोकतंत्र की हत्या उसके ही औजारों से की जा रही: योगेंद्र यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने रविवार को विश्व पटल पर लोकतंत्र के लिए ‘गंभीर’ चुनौती को लेकर चिंता जताई और कहा कि लोकतंत्र की हत्या उसके ही औजारों से की जा रही है।

लातूर, 22 दिसंबर कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने रविवार को विश्व पटल पर लोकतंत्र के लिए ‘गंभीर’ चुनौती को लेकर चिंता जताई और कहा कि लोकतंत्र की हत्या उसके ही औजारों से की जा रही है।

उन्होंने मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि यह अब आम आदमी की आवाज नहीं उठाता।

यादव ने महाराष्ट्र के लातूर में ‘भारतीय लोकतंत्र की चुनौतियां और भविष्य’ विषय पर कहा कि लोकतंत्र को ‘सड़कों पर विरोध प्रदर्शन’, ‘जन आंदोलन’ और ‘सांस्कृतिक लड़ाई’ के माध्यम से बचाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद, स्वाभिमान और सांस्कृतिक परंपराओं की प्रगतिशील बौद्धिक संपदा को स्वेच्छा से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को सौंप दिया गया है।

यादव ने कहा, “जिन्होंने देश की आजादी के लिए खून की एक बूंद भी नहीं बहाई, वे आज राष्ट्रवाद के संरक्षक के रूप में घूम रहे हैं।”

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पदयात्रा ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के राष्ट्रीय संयोजक यादव ने कहा कि हम ‘लोकतंत्र बचाओ’ मैच भले ही हार गए हों लेकिन हमें सीरीज जीतने का पूरा भरोसा है।

उन्होंने विश्व स्तर पर लोकतंत्र के सामने मौजूद ‘गंभीर’ चुनौतियों पर चिंता जताते हुए कहा, “लोकतंत्र की उसके ही औजारों का इस्तेमाल कर दिनदहाड़े हत्या की जा रही है।” यादव को ‘मनोहरराव गोमारे मेमोरियल नेशनल अवार्ड’ से भी सम्मानित किया गया।

यह पुरस्कार राष्ट्रीय स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को दिया जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\