देश की खबरें | कृष्ण जन्मभूमि से जुड़े और मामले इलाहाबाद उच्च न्यायालय में लाने की मांग
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कृष्ण जन्मभूमि से संबंधित एक स्थानांतरण याचिका पर बुधवार को सुनवाई करते हुए इसकी अगली तिथि 20 फरवरी, 2025 तय की।
प्रयागराज, आठ जनवरी इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कृष्ण जन्मभूमि से संबंधित एक स्थानांतरण याचिका पर बुधवार को सुनवाई करते हुए इसकी अगली तिथि 20 फरवरी, 2025 तय की।
इस याचिका में कृष्ण जन्मभूमि से जुड़े और मामले मथुरा की अदालत से उच्च न्यायालय स्थानांतरित किए जाने की मांग की गई है।
भगवान श्री कृष्ण लाला विराजमान द्वारा इनके मित्र के जरिए दायर स्थानांतरण याचिका पर न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेंद्र ने यह आदेश दिया ।
याचिका में कृष्ण जन्मभूमि विवाद से जुड़े मामले उच्च न्यायालय स्थानांतरित किए जाने की मांग की गई है।
याचिकाकर्ता की ओर से पेश अधिवक्ता रीना एन सिंह और राणा सिंह ने दलील दी कि कृष्ण जन्मभूमि विवाद से जुड़े कई मुकदमों की सुनवाई उच्च न्यायालय द्वारा की जा रही है। यह मामला ऐतिहासिक महत्व का है।
उच्च न्यायालय को बताया गया कि छह मामले मथुरा की अदालत में लंबित हैं जिसमें से एक मामला राधा रानी वृषभानु कुमारी (वृंदावन) का है।
हालांकि, उच्च न्यायालय ने यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड और अन्य को नोटिस जारी करते हुए सुनवाई की अगली तारीख 20 फरवरी, 2025 निर्धारित की।
राजेंद्र
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2025 06:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

