जरुरी जानकारी | चालू वित्त वर्ष में सोने के आभूषणों की मांग 11 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद : रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चालू वित्त वर्ष में देश में सोने के आभूषणों की मांग 11 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है।

मुंबई, दो मई चालू वित्त वर्ष में देश में सोने के आभूषणों की मांग 11 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले साल के मजबूत खुदरा प्रदर्शन के बाद इस साल देश में आभूषणों की मांग मजबूत रहेगी।

इक्रा रेटिंग्स ने रिपोर्ट में कहा कि आभूषण खुदरा उद्योग के भीतर संगठित खुदरा विक्रेताओं की आमदनी में 14 प्रतिशत की तेज वृद्धि की संभावना है जिसका कारण उनकी आक्रामक स्टोर विस्तार योजनायें और असंगठित क्षेत्र से संगठित क्षेत्र की ओर क्रमश: बदलाव होना है।

इक्रा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और समूह प्रमुख? जयंत रॉय ने कहा, “मौजूदा अक्षय तृतीया सत्र के दौरान मांग मजबूत होने की उम्मीद है, जिससे वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में मांग में लगभग 45 प्रतिशत की वृद्धि होगी।’’

उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष में सोने के आभूषणों की मांग वित्त वर्ष 2019-20 से लगभग 40 प्रतिशत अधिक रहने की उम्मीद है।

इक्रा की रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि 2021-22 की पहली तिमाही में कोविड-19 की दूसरी लहर के बाद मांग में सुधार होने बीते वित्त वर्ष में खुदरा आभूषण क्षेत्र की वृद्धि करीब 26 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसा सोने की कीमतों में तेज वृद्धि के बावजूद देखने को मिला है। पिछले वित्त वर्ष के अंत में सोने की ऊंची कीमतों की वजह से लोगों ने शादी-ब्याह के लिए अपनी खरीदारी को टाला भी था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज