देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में राजनीतिक दलों, निर्वाचन अधिकारियों के साथ परिसीमन आयोग की बातचीत जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर में परिसीमन आयोग ने विधानसभा क्षेत्रों के पुन: रेखांकन की कवायद के तहत बुधवार को राजनीतिक दलों तथा निर्वाचन अधिकारियों से बातचीत जारी रखी।

श्रीनगर, सात जुलाई जम्मू कश्मीर में परिसीमन आयोग ने विधानसभा क्षेत्रों के पुन: रेखांकन की कवायद के तहत बुधवार को राजनीतिक दलों तथा निर्वाचन अधिकारियों से बातचीत जारी रखी।

अधिकारियों ने बताया कि आयोग के सदस्यों ने अनंतनाग जिले के पहलगाम का दौरा किया और वहां दक्षिण कश्मीर क्षेत्र के राजनीतिक नेताओं के साथ बातचीत की। आयोग से अनेक प्रतिनिधिमंडलों ने मुलाकात की और अपनी-अपनी पार्टियों के विचार उसके सामने रखे।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी लौटने के बाद आयोग के सदस्यों ने कश्मीर के जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक की।

न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) रंजना प्रकाश देसाई के नेतृत्व में आयोग चार दिन के जम्मू कश्मीर दौरे पर है और मंगलवार को यहां पहुंचा था और उसने राजनीतिक दलों के नेताओं तथा अधिकारियों से बातचीत करके परिसीमन की कवायद पर प्राथमिक जानकारी प्राप्त की।

सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं ने आयोग से मुलाकात की और परिसीमन की प्रक्रिया के संबंध में अपने सुझाव और मांगें उसके सामने रखीं। हालांकि पीडीपी और एएनसी ने इस कवायद का हिस्सा नहीं बनने का फैसला किया है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस, माकपा, अपनी पार्टी और पीपुल्स कॉन्फ्रेंस समेत अन्य दलों ने परिसीमन आयोग से मुलाकात की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट