एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में भारी बारिश के बाद तापमान में गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को भारी बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

देश की खबरें | दिल्ली में भारी बारिश के बाद तापमान में गिरावट

नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को भारी बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में औसत तापमान से दो डिग्री अधिक है। हवा में नमी का स्तर 57 प्रतिशत दर्ज किया गया।

आईएमडी ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़े के अनुसार रविवार शाम को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘‘मध्यम’’ श्रेणी में 161 दर्ज किया गया।

गौरतलब है कि शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2021 09:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).