देश की खबरें | दिल्ली की जेलों में क्षमता से बहुत अधिक कैदी, 91 प्रतिशत हैं विचाराधीन : अध्ययन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की जेलों में कैदियों की संख्या बहुत अधिक है और उनमें 91 प्रतिशत विचाराधीन हैं। ‘इंडिया जस्टिस रिपोर्ट (आईजेआर)’ से यह जानकारी सामने आयी है।

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल दिल्ली की जेलों में कैदियों की संख्या बहुत अधिक है और उनमें 91 प्रतिशत विचाराधीन हैं। ‘इंडिया जस्टिस रिपोर्ट (आईजेआर)’ से यह जानकारी सामने आयी है।

टाटा ट्रस्ट की पहल और कई नागरिक संस्थाओं एवं डेटा भागीदारों के सहयोग से तैयार आईजेआर 2025 में चार क्षेत्रों - पुलिस, न्यायपालिका, जेल और कानूनी सहायता में राज्यों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया है।

रिपोर्ट से एक चिंताजनक प्रवृत्ति सामने आयी। उसमें कहा गया है कि दिल्ली की 16 जेलों में से तीन में 2020 से 2022 तक लगातार 250 प्रतिशत से अधिक कैदी भरे हुए हैं।

कुल मिलाकर, राजधानी की जेलों में एक दशक से अधिक समय से कैदियों की संख्या उसकी क्षमता से 170 प्रतिशत से अधिक है।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘दिल्ली की जेलों में 2012 से कैदियों की संख्या लगातार 170 प्रतिशत से अधिक रही है। 2022 में, इसकी 15 प्रतिशत जेलों में 250 प्रतिशत से अधिक कैदियों की संख्या रही। तीन जेलों में 2020 से कैदियों की संख्या लगातार 250 प्रतिशत से अधिक रही है।’’

रिपोर्ट में कहा गया है कि कर्मचारियों की कमी से संकट और बढ़ गया है। दिल्ली में कुल जेल कर्मचारियों की संख्या में 27 प्रतिशत की कमी देखी गयी है, जिसमें सुधार से जुड़े कर्मचारियों के 60 प्रतिशत और अधिकारियों के 34 प्रतिशत पद रिक्त हैं।

यहां की जेलों में चिकित्सा देखभाल की स्थिति भी संकटपूर्ण है, 18,000 कैदियों के लिए केवल 90 डॉक्टर हैं - यानी औसतन 206 कैदियों के लिए एक डॉक्टर है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि शत प्रतिशत वीडियो कॉन्फ्रेंस सुविधाओं से लैस होने के बावजूद, कारावास पर अत्यधिक निर्भरता, विशेष रूप से विचाराधीन कैदियों के मामले में, प्रणाली में बाधा उत्पन्न कर रही है।

आईजेआर ने तत्काल आधारभूत सुधारों की मांग की है तथा न्याय प्रदाय को आवश्यक सेवा मानने पर जोर दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका