देश की खबरें | दिल्ली का अपना स्कूल शिक्षा बोर्ड पंजीकृत, विस्तृत विवरण संबंधी अधिसूचना जल्द ही होगी जारी: अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली का अपना स्कूल शिक्षा बोर्ड डीबीएसई पंजीकृत हो गया है और इसके स्वरूप को लेकर आधिकारिक अधिसूचना जल्द ही जारी होने वाली है। शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 18 मार्च दिल्ली का अपना स्कूल शिक्षा बोर्ड डीबीएसई पंजीकृत हो गया है और इसके स्वरूप को लेकर आधिकारिक अधिसूचना जल्द ही जारी होने वाली है। शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली स्कूल शिक्षा बोर्ड (डीबीएसई) मंगलवार को पंजीकृत किया गया, जिसे छह मार्च को कैबिनेट ने मंजूरी दी थी।

शिक्षा निदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘बोर्ड को आधिकारिक तौर पर मंगलवार को पंजीकृत किया गया और इससे विद्यालय मूल्यांकन प्रणाली में एक बहुप्रतीक्षित सुधार होने की उम्मीद है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘शुरुआत में, 2021-22 शैक्षणिक सत्र में दिल्ली के 20 से 25 सरकारी स्कूल डीबीएसई से संबद्ध होंगे। पहले चरण में बोर्ड के साथ कौन से स्कूल संबद्ध होंगे, यह तय करने के लिए संबंधित प्राचार्यों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ परामर्श जारी है।’’

अधिकारी के मुताबिक, इसके तौर-तरीकों पर काम किया जा रहा है और जल्द ही सब जानकारियों से संबंधित अधिसूचना जारी होने की उम्मीद है।

बोर्ड में एक संचालक मंडल होगा जिसकी अध्यक्षता शिक्षा मंत्री करेंगे। इसमें दिन-प्रतिदिन के कार्यों के लिए एक कार्यकारी निकाय भी होगा और इसकी अध्यक्षता एक सीईओ करेंगे। दोनों निकायों में उद्योग जगत, शिक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञ, सरकारी और निजी स्कूलों के प्राचार्य और नौकरशाह शामिल होंगे।

वर्तमान में, दिल्ली में लगभग 1,000 सरकारी और 1,700 निजी स्कूल हैं, जिनमें से लगभग सभी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीबएसई) से संबद्ध हैं।

बोर्ड को कैबिनेट की मंजूरी की घोषणा करते हुए, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि वर्तमान शिक्षा प्रणाली केवल रटकर सीखने पर केंद्रित है जिसे बदलने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा था कि नए शिक्षा बोर्ड के तहत छात्रों को पढ़ाने के लिए उच्च तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी