एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से 0.7 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रहा

नयी दिल्ली, एक मई राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से 0.7 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से 2.1 डिग्री अधिक था।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को आंधी तथा बारिश का अनुमान जताया है।

शाम साढे पांच बजे सापेक्ष आर्द्रता 43 प्रतिशत दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में बृहस्पतिवार शाम सात बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 183 दर्ज किया गया जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2025 09:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).