देश की खबरें | दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस रहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, सात अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक है। आर्द्रता का स्तर 83 से 50 प्रतिशत के बीच रहा।
मौसम विभाग ने मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शाम चार बजे शहर का 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 126 रहा जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2024 09:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

