देश की खबरें | दिल्ली की जीडीपी 2016-17 से 50 फीसदी तक बढ़ी: उपराज्यपाल अनिल बैजल ने विधानसभा में कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की अर्थव्यवस्था के मजबूत स्थिति में होने का जिक्र करते हुए उपराज्यपाल अनिल बैजल ने बुधवार को विधानसभा में अपने संबोधन के दौरान कहा कि वर्ष 2016-17 के बाद पांच वर्षों में दिल्ली के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 50 फीसदी तक का इजाफा हुआ है।

नयी दिल्ली, 23 मार्च दिल्ली की अर्थव्यवस्था के मजबूत स्थिति में होने का जिक्र करते हुए उपराज्यपाल अनिल बैजल ने बुधवार को विधानसभा में अपने संबोधन के दौरान कहा कि वर्ष 2016-17 के बाद पांच वर्षों में दिल्ली के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 50 फीसदी तक का इजाफा हुआ है।

उपराज्यपाल ने कहा कि कोविड महामारी के कारण 2020-21 में दिल्ली की अर्थव्यवस्था पर विपरीत प्रभाव पड़ा। बैजल के संबोधन की शुरुआत में भाजपा सदस्यों ने फिल्म ''द कश्मीर फाइल्स'' को कर-मुक्त किए जाने की मांग उठायी जिससे व्यवधान उत्पन्न हुआ।

बैजल ने अपने संबोधन में कहा, ''वर्ष 2021-22 में दिल्ली की जीडीपी 9,23,967 करोड़ रुपये रही और वर्ष 2016-17 के 6,16,085 करोड़ रुपये के मुकाबले इसमें 50 फीसदी तक का इजाफा हुआ। ये दिल्ली के मजबूत आर्थिक हालात को दर्शाता है।''

उन्होंने कहा कि 2021-22 में दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय 4,01,922 रुपये थी जो देश के औसत की तुलना में तीन गुना अधिक है।

उपराज्यपाल ने अपने संबोधन में बिजली, शिक्षा, प्रदूषण निवारण और हरित ऊर्जा सहित विभिन्न क्षेत्रों में दिल्ली सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में देशभर के मुकाबले बिजली दरें सबसे सस्ती हैं और वर्ष 2020-21 में 91.4 प्रतिशत घरों ने बिजली सब्सिडी का लाभ उठाया।

शिक्षा के क्षेत्र में दिल्ली सरकार की उपलब्धि पर उपराज्यपाल ने कहा कि 10वीं और 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण प्रतिशत में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि कक्षा 10वीं और 12वीं में उत्तीण प्रतिशत क्रमशः 97.52 और 99.14 प्रतिशत रहा।

बैजल ने अपने संबोधन में कहा कि दिल्ली सरकार का लोक निर्माण विभाग अपनी पुनर्वास नीति के तहत झुग्गीवासियों के लिए देवनगर इलाके में 784 बहुमंजिला फ्लैटों का निर्माण कर रहा है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार शहर भर में प्रतिदिन 94.5 करोड़ गैलन पानी की आपूर्ति करती है। उपराज्यपाल ने कहा कि जिन कॉलोनी में पानी पाइपलाइन नहीं है, वहां सरकार टैंकर के जरिए पानी की आपूर्ति कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का किया स्वागत, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से मजबूत होगी साझेदारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू