देश की खबरें | दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया कोविड-19 से उबरे , अस्पताल से मिली छुट्टी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. डेंगू और कोविड-19 बीमारी से जूझ रहे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अब कोरोना वायरस संक्रमण से उबर चुके हैं और मंगलवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 29 सितंबर डेंगू और कोविड-19 बीमारी से जूझ रहे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अब कोरोना वायरस संक्रमण से उबर चुके हैं और मंगलवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
बृहस्पतिवार शाम को खून में प्लेटलेट संख्या में गिरावट और ऑक्सीजन की कमी होने पर 48 वर्षीय सिसोदिया को साकेत के एक अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था ।
यह भी पढ़े | Madhya Pradesh: शिवराज सिंह चौहान बोले-मप्र में ज्यादा बारिश से साढ़े 9 हजार करोड़ का नुकसान.
उन्हें दक्षिणी दिल्ली में निजी स्वास्थ्य सुविधा की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया और बाद में प्लाज्मा थेरेपी दी गई।
उप मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘आज उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी और अब उनकी स्थिति बेहतर है। उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।’’
यह भी पढ़े | Hathras Gang Rape Case: उत्तर प्रदेश में हाथरस गैंगरेप रेप पीड़िता की जीभ काटने की रिपोर्ट गलत- डीएम.
आम आदमी पार्टी के नेता ने 14 सितंबर को कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे और घरेलू पृथकवास में थे।
बुधवार को, उन्हें इलाज के लिए एलएनजेपी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया और एक दिन बाद उनके डेंगू से पीड़ित होने का पता चला।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2020 05:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

