देश की खबरें | दिल्ली में पिछले 14 साल में नवंबर की सबसे सर्द सुबह
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार की सुबह न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पिछले 14 साल में नवंबर महीने में सबसे कम है। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी ।
नयी दिल्ली, 20 नवंबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार की सुबह न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पिछले 14 साल में नवंबर महीने में सबसे कम है। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी ।
मौसम विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि 29 नवंबर 2006 के बाद यह पहला मौका है जब दिल्ली का तापमान नवंबर में इतना कम हुआ है। 29 नवंबर 2006 को यहां का न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में इस मौसम में पहली बार शीत लहर के आसार हैं।
आम तौर पर मैदानों में लगातार दो दिन जब तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या इससे कम रहे और सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम होता है तब मौसम विभाग शीतलहर की घोषणा करता है।
यह भी पढ़े | CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा फरमान- DM, SSP को CUG नम्बर की हर कॉल खुद रिसीव करने का दिया आदेश.
श्रीवास्तव ने कहा, ''यह मानदंड शुक्रवार को पूरा हो गया। अगर शनिवार को भी स्थिति ऐसी ही रहती है तो हम शनिवार को शीत लहर की घोषणा करेंगे।''
दिल्ली में पिछले साल नवंबर में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसी तरह 2018 में 10.5 डिग्री सेल्सियस और 2017 में 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
आंकड़ों के अनुसार अब तक नवंबर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस 28 नवंबर 1938 को दर्ज किया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2020 04:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

