एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अनुकूल वायु गति से दिल्ली की वायु गुणवत्ता में आंशिक सुधार हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हवा की गति अनुकूल रहने के चलते दिल्ली की वायु गुणवत्ता में मंगलवार को आंशिक सुधार दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | अनुकूल वायु गति से दिल्ली की वायु गुणवत्ता में आंशिक सुधार हुआ

नयी दिल्ली, 30 नवंबर हवा की गति अनुकूल रहने के चलते दिल्ली की वायु गुणवत्ता में मंगलवार को आंशिक सुधार दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

चौबीस घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 328 रहा। यह रविवार को 389 था।

पड़ोसी फरीदाबाद में एक्यूआई 331, गाजियाबाद में 287, ग्रेटर नोएडा में 254, गुड़गांव में 332 और नोएडा में 291 दर्ज किया गया, जो खराब से बहुत खराब श्रेणी के बीच है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा माना जाता है, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 को खराब, 301 से 400 को बहुत खराब, और 401 से 500 को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि अनुकूल वायु गति, 12 किमी प्रति घंटा तक ने प्रदूषकों का बिखराव बढ़ाया।

शहर में अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के वायु गुणवत्ता मॉनिटर ‘सफर’ के मुताबिक एक-दो दिसंबर को वायु गति मंद रहने की संभावना है जिससे वायु गुणवत्ता और खराब होगी। वहीं, तीन दिसंबर से वायु गति अनुकूल होने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2021 08:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).