एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | तेज हवा के कारण दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार, अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजधानी दिल्ली में तेज हवा के कारण वायु गुणवत्ता में बृहस्पतिवार को महत्वपूर्ण सुधार हुआ है। शहर का अधिकतम तापमान आज 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य है।

देश की खबरें | तेज हवा के कारण दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार, अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस

नयी दिल्ली, 10 फरवरी राजधानी दिल्ली में तेज हवा के कारण वायु गुणवत्ता में बृहस्पतिवार को महत्वपूर्ण सुधार हुआ है। शहर का अधिकतम तापमान आज 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य है।

दिल्ली एनसीआर में मुख्य रूप से आज आसमान साफ रहा और कुछ स्थानों पर मध्यम कोहरा छाया रहा ।

पिछले दो दिनों में बारिश और तेज हवाओं ने दिल्ली की वायु गुणवत्ता में काफी सुधार किया है।

राष्ट्रीय राजधानी में 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 172 दर्ज किया गया जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसमें कहा गया है कि आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत से 41 प्रतिशत के बीच रहा।

पड़ोसी शहर गुरुग्राम (140) और फरीदाबाद (169) में एक्यूआई भी 'मध्यम' श्रेणी में दर्ज किया गया।

शुक्रवार को भी मौसम इसी तरह रहने का अनुमान है और अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 22 डिग्री सेल्सियस और 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

मौसम विज्ञानियों ने शुक्रवार को मुख्य रूप से आसमान साफ रहने और सुबह कोहरे के साथ दिन भर तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2022 11:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).