देश की खबरें | दिल्ली की वायु गुणवत्ता फिर ‘गंभीर’, अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की वायु गुणवत्ता रविवार को ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई, जहां 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 409 दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 22 दिसंबर दिल्ली की वायु गुणवत्ता रविवार को ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई, जहां 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 409 दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को एक्यूआई 370 दर्ज किया गया था, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच को 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच को 'मध्यम', 201 से 300 के बीच को 'खराब', 301 से 400 के बीच को 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच को 'गंभीर' माना जाता है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से तीन डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है।
राजधानी में सुबह कोहरा छाया रहा और आर्द्रता का स्तर 68 से 97 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में सोमवार को बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है।
उसने बताया कि राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 20 और 7 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2024 08:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

