नयी दिल्ली, 30 अप्रैल दिल्लीवासियों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक बारिश होने, बादल छाए रहने और गरज के साथ छींटे पड़ने का पूर्वानुमान जताया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बुधवार शाम को आसमान में बादल छा गए और राजधानी में अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम है।
राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। सापेक्ष आर्द्रता 58 प्रतिशत से 39 प्रतिशत के बीच रही।
आईएमडी के साप्ताहिक पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को गरज के साथ बारिश होने की आशंका है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है।
पूर्वानुमान में यह भी कहा गया है कि आसमान में बादल छाए रहेंगे, बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है और गरज-चमक के साथ धूल भरी आंधी व तेज सतही हवाएं चल सकती हैं जिनकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।
अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः लगभग 37 डिग्री सेल्सियस और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने का अनुमान है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY