एजेंसी न्यूज

Uttarakhand: ऋषिकेश के निकट गंगा नदी में दिल्ली का युवक डूबा

उत्तराखंड में ऋषिकेश के निकट मुनि की रेती क्षेत्र में गंगा नदी में स्नान करते समय दिल्ली का एक युवक डूब गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Uttarakhand: ऋषिकेश के निकट गंगा नदी में दिल्ली का युवक डूबा
(Photo : Pixabay)

देहरादून, 1 मई : उत्तराखंड में ऋषिकेश के निकट मुनि की रेती क्षेत्र में गंगा नदी में स्नान करते समय दिल्ली का एक युवक डूब गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना नीम बीच पर अलोहा होटल के निकट हुई.

उसने बताया कि दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र के विजय विहार का रहने वाला कनिष्क राणा (21) अपने दो दोस्तों के साथ नदी में स्नान कर रहा था कि इसी दौरान पांडु पत्थर के निकट पहुंचने पर वह अचानक पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गया और डूब गया. यह भी पढ़ें : कांग्रेस का 400 रुपये प्रति दिन की राष्ट्रीय न्यनूतम मजदूरी का वादा ही असली 400 पार : जयराम रमेश

पुलिस ने बताया सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जल पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के गोताखोरों की टीम युवक की तलाश कर रही है लेकिन उसका अभी कुछ पता नहीं चला है. पुलिस ने बताया कि राणा अपने दोस्तों वंश गौड़ और हिमांशु के साथ दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आया था.

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2024 03:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).