एजेंसी न्यूज

Delhi: अवैध पिस्तौल से केक काटने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार

दक्षिण दिल्ली के नेब सराय इलाके से पुलिस ने 21-वर्षीय एक युवक को अवैध पिस्तौल से केक काटने और उसका वीडियो ऑनलाइन अपलोड करने के मामले में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.

Delhi: अवैध पिस्तौल से केक काटने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार
प्रतीकात्मक (Photo Credit: Pixabay)

नयी दिल्ली, 1 अप्रैल : दक्षिण दिल्ली के नेब सराय इलाके से पुलिस ने 21-वर्षीय एक युवक को अवैध पिस्तौल से केक काटने और उसका वीडियो ऑनलाइन अपलोड करने के मामले में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान संगम विहार निवासी अनिकेत उर्फ अनीश के रूप में हुई है. युवक, मालवीय नगर थाने में पहले दर्ज एक मामले में भी संलिप्त पाया गया था. पुलिस ने बताया कि मामले का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर काफी प्रसारित हो रहा है, जिसमें युवक को मोमबत्तियां फूंकते और पिस्तौल से केक काटते दिखाया गया है.

पुलिस ने ट्वीट किया, "वायरल वीडियो में पिस्तौल से केक काटने की घटना का संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस ने आरोपी की पहचान की और उसे नेब सराय इलाके से प्वाइंट 315 बोर की देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया. आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया गया." एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें बृहस्पतिवार को सूचना मिली कि संगम विहार इलाके में एक अपराधी को हथियार के साथ घूमते देखा गया है. यह भी पढ़ें : UP Fire Breaks: प्रयागराज के घंटाघर स्थित नेहरू कांप्लेक्स में आग पर काबू पाया

पुलिस ने बताया कि आरोपी को नेब सराय के संगम विहार इलाके से गिरफ्तार किया गया. पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी ने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए. पुलिस ने बताया, आरोपी ने सोशल मीडिया पर अपने समर्थकों के बीच प्रभाव बढ़ाने और अपराधियों के बीच अपनी पहचान स्थापित करने के लिए वीडियो रिकॉर्ड किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2023 03:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).