देश की खबरें | दिल्ली: यमुना का पानी घट रहा, दिल्ली सरकार ने ट्रकों के प्रवेश पर लगी पाबंदी को हटाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. (तस्वीर के साथ)

(तस्वीर के साथ)

नयी दिल्ली, 18 जुलाई दिल्ली में यमुना के पानी के घटने के साथ दिल्ली सरकार ने मालवाहक भारी वाहनों और ट्रकों के राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश पर लगाई गई पाबंदी को बुधवार से हटाने का फैसला किया है।

सरकार ने 13 जुलाई को यमुना के पानी के बढ़ते स्तर को देखते हुए एहतियात के तौर पर सिंघू बॉर्डर सहित चार सीमाओं पर आवश्यक वस्तुएं लाने वाले वाहनों को छोड़कर सभी भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था।

सरकार ने 17 जुलाई को प्रतिबंधों को आंशिक रूप से हटाने की घोषणा की थी, लेकिन उसने मंगलवार को प्रतिबंधों को पूरी तरह हटाने की घोषणा की।

यमुना का जल स्तर मंगलवार शाम पांच बजे 205.43 मीटर दर्ज किया गया। हालांकि, यह नदी अब भी खतरे के निशान (205.33 मीटर) से ऊपर बह रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\