देश की खबरें | दिल्ली महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता भाजपा सांसदों से मिलीं, दिवाली के तोहफे के रूप में आलू, प्याज़ दिए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली महिला कांग्रेस की प्रमुख अमृता धवन की अगुवाई में पार्टी की नेता एवं कार्यकर्ता शुक्रवार को भाजपा सांसद मनोज तिवारी और गौतम गंभीर से मिलीं तथा उन्हें दिवाली के तोहफे के रूप में आलू व प्याज भेंट किए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 13 नवंबर दिल्ली महिला कांग्रेस की प्रमुख अमृता धवन की अगुवाई में पार्टी की नेता एवं कार्यकर्ता शुक्रवार को भाजपा सांसद मनोज तिवारी और गौतम गंभीर से मिलीं तथा उन्हें दिवाली के तोहफे के रूप में आलू व प्याज भेंट किए।

प्रतिनिधिमंडल ने तिवारी और गंभीर को एक ज्ञापन भी सौंपा जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार से महंगाई और सब्जियों तथा अन्य दैनिक वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित करने और इन्हें आम आदमी की पहुंच में लाने का आग्रह किया गया है।

यह भी पढ़े | Jammu and Kashmir: पाकिस्तान की गोलीबारी में LoC पर भारतीय सेना के 4 जवान शहीद, जवाबी कार्रवाई में पाक के 7 से 8 सैनिक ढेर.

धवन ने कहा कि मंदी और बेरोजगारी के बढ़ने तथा कोविड-19 के बीच सरकारी नीतियों के कुप्रबंधन के कारण जरूरी चीज़ों की कीमतें बढ़ गई हैं और ये आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गई हैं।

उन्होंने कहा कि सांसदों से मुलाकात के दौरान, महिला कांग्रेस सरकार का ध्यान इस ओर दिलाना चाहती थी ताकि मंहगाई की मार झेल कर रहे आम आदमी की मदद हो सके।

यह भी पढ़े | कोरोना के दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 7,802 नए केस पाए गए, 91 की मौत: 13 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

तिवारी ने कहा कि उनके दरवाजे विपक्षी नेताओं समेत सबके लिए खुले हैं।

उन्होंने कहा, " नरेन्द्र मोदी सरकार लगातार गरीबों और आम आदमी के लिए काम कर रही है। कांग्रेस उनके लिए कुछ करने की बजाय सिर्फ बातें बना रही है और अब उसके नेता ऐसा बर्ताव कर रहे हैं जैसे उनकी पार्टी की सरकार के दौरान महंगाई कभी बढ़ी ही नहीं थी।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now