देश की खबरें | दिल्ली : सब्जी मंडी इलाके में महिला का शव मिला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में एक अस्पताल के निकट कूड़े के ढेर के बाहर रविवार को एक अज्ञात महिला का शव मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 25 जून उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में एक अस्पताल के निकट कूड़े के ढेर के बाहर रविवार को एक अज्ञात महिला का शव मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान महिला के शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं पाये गये।
पुलिस के अनुसार महिला की उम्र लगभग 40 वर्ष है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऐसा संदेह है कि वह नशे की आदी थी।
पुलिस ने बताया कि शव के पास उसका कोई भी सामान नहीं मिला। उसने बताया कि फिलहाल, दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 174 के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार महिला की पहचान करने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं और घटनास्थल तथा उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2023 02:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

