गुरुग्राम के होटल में 28 वर्षीय दिल्ली की रहने वाली महिला से रेप, फरार आरोपी की तलाश में पुलिस
दिल्ली की 28 वर्षीय एक महिला ने एक व्यक्ति पर उसे शराब पिलाने और गुरुग्राम के एक होटल में उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
दिल्ली की 28 वर्षीय एक महिला (Woman) ने एक व्यक्ति पर उसे शराब पिलाने और गुरुग्राम के एक होटल (Hotel) में उसके साथ बलात्कार (Rape) करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सेक्टर 29 पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है और आरोपी अभी भी फरार है. महिला की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक तीन साल पहले फेसबुक पर उसका आरोपी से संपर्क हुआ था.
पुलिस ने बताया कि महिला ने कहा कि रविवार को दोनों गुरुग्राम के एक होटल में गए जहां उन्होंने साथ में शराब पी और फिर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया. महिला ने अपनी शिकायत में कहा, ‘‘जब मैंने इसका विरोध किया तो उसने मुझे धमकाया और वहां से भाग गया. यह भी पढ़े: Rape Case: एम्स का डॉक्टर अब भी फरार, रेप का केस दर्ज
पुलिस ने बताया कि दिल्ली के रहने वाले इस व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया गया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे महिला के दावों की पुष्टि कर रहे हैं और आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2022 08:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

