जरुरी जानकारी | तीन साल में दिल्ली होगी वायु, जल और ध्वनि प्रदूषण से मुक्त : गडकरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार राष्ट्रीय राजधानी को अगले तीन साल में वायु, जल और ध्वनि प्रदूषण से मुक्त करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदूषण देश के लिए सबसे बड़ी चिंता की बात है।

नयी दिल्ली, 30 सितंबर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार राष्ट्रीय राजधानी को अगले तीन साल में वायु, जल और ध्वनि प्रदूषण से मुक्त करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदूषण देश के लिए सबसे बड़ी चिंता की बात है।

उद्योग मंडल पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स के वार्षिक सत्र को संबोधित करते हुए, सड़क परिवहन मंत्री ने कहा कि उनके मंत्रालय ने सड़क बुनियादी ढांचा विकास पर 60,000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इस प्रयास से दिल्ली में वायु प्रदूषण को कम करने में भी मदद की।

उन्होंने कहा, ‘‘वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण और ध्वनि प्रदूषण देश के लिए चिंतित करने वाले मुद्दे हैं। हम दिल्ली को अगले तीन वर्षों में वायु, जल और ध्वनि प्रदूषण से मुक्त कर देंगे।’’

गडकरी ने कहा कि सड़क मंत्रालय सभी कंटेनर डिपो और 1,700 गोदामों को दिल्ली से बाहर स्थानांतरित करने के प्रस्ताव पर काम कर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘अगले 15 दिनों में हम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के साथ उस प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे।’’

गडकरी ने यह भी कहा कि सड़क मंत्रालय एक लाख करोड़ रुपये का लॉजिस्टिक पार्क भी बना रहा है।

मंत्री ने कहा कि उन्होंने दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन के लिए केवल इलेक्ट्रिक बसें चलाने को लेकर केजरीवाल को अपना सुझाव दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज