एजेंसी न्यूज

Delhi: हथिनी कुंड से जल छोड़े जाने के बाद यमुना में जल स्तर खतरे के निशान के निकट

दिल्ली में पड़ोसी राज्य हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से बृहस्पतिवार को जल छोड़े जाने के बाद यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

Delhi: हथिनी कुंड से जल छोड़े जाने के बाद यमुना में जल स्तर खतरे के निशान के निकट
यमुना नहर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 12 अगस्त : दिल्ली में पड़ोसी राज्य हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से बृहस्पतिवार को जल छोड़े जाने के बाद यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह सात बजे 1,34,912 क्यूसेक पानी और सुबह आठ बजे 1,82,295 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के केंद्रीय नियंत्रण कक्ष ने बृहस्पतिवार सुबह पहली चेतावनी जारी की. यह भी पढ़ें : Kanpur Violence: 47 नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट

उन्होंने बताया कि सुबह आठ बजे यमुना नदी पर बने पुराने रेलवे पुल पर जलस्तर 204.29 मीटर था. नदी में 205.33 मीटर पर जलस्तर खतरे के निशान पर होता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2022 10:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).