देश की खबरें | दिल्ली जल संकट: आतिशी ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, हल नहीं निकलने पर 21 जून से करेंगी अनशन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की मंत्री आतिशी ने बुधवार को कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में व्याप्त जल संकट के संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है और अगर संकट का समाधान जल्द ही नहीं किया गया तो वह 21 जून से अनिश्चितकालीन अनशन करेंगी।

नयी दिल्ली, 19 जून दिल्ली की मंत्री आतिशी ने बुधवार को कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में व्याप्त जल संकट के संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है और अगर संकट का समाधान जल्द ही नहीं किया गया तो वह 21 जून से अनिश्चितकालीन अनशन करेंगी।

आतिशी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हरियाणा राजधानी के हिस्से का पानी नहीं छोड़ रहा है इसलिए दिल्ली जल संकट का सामना कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘कल हरियाणा ने दिल्ली के लिए 613 एमजीडी के बजाय 513 एमजीडी पानी छोड़ा। एक एमजीडी पानी 28,500 लोगों के लिए होता है। इसका अर्थ है कि 28 लाख से अधिक लोगों के लिए पानी नहीं छोड़ा गया।’’

आतिशी ने कहा कि लोग एक ओर भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर उन्हें जल संकट का भी सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा,‘‘ मैंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जल संकट के संबंध में पत्र लिखा है और उनसे इस मुद्दे को हल करने का अनुरोध किया है। अगर दो दिन में समस्या हल नहीं हुई तो मैं 21 जून से अनिश्चितकालीन अनशन करूंगी।’’

आतिशी ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे को सुलझाने के लिए हरियाणा सरकार को कई पत्र लिखे हैं।

इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आतिशी पर पानी की चोरी और कालाबाजारी से ध्यान भटकाने के लिए नाटक करने का आरोप लगाया और कहा कि आप सरकार कुछ नहीं कर रही है इसलिए उसे बर्खास्त किया जाना चाहिए।

भाजपा नेता ने कहा,‘‘ सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी दिल्ली को पानी मुहैया कराने में विफल रही है। इस सरकार को हटाया जाना चाहिए।’’

वहीं कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि आतिशी को पहले ही प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखना चाहिए था।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार को पानी की उपलब्धता और उसके वितरण को लेकर पहले ही अच्छी योजना बनानी चाहिए थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\