देश की खबरें | दिल्ली में धूप खिली रही, अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, दो मार्च राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
मौसम विभाग ने दिल्ली में सोमवार को धुंध छाए रहने और अधिकतम तापमान के 29 डिग्री सेल्सियस पहुंचने तथा न्यूनतम तापमान के 13 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि रविवार को न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिल्ली में आर्द्रता का स्तर 81 प्रतिशत से 33 प्रतिशत के बीच रहा।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शाम छह बजे दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 122 रहा जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2025 08:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

