देश की खबरें | दिल्ली विस अध्यक्ष ने कांग्रेस की दिल्ली इकाई के प्रमुख से माफी मांगने को कहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय ने कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष देवेंद्र यादव को पत्र लिखकर गुप्ता के आवास के नवीकरण पर हो रहे अत्यधिक खर्चों को लेकर उनकी टिप्पणी पर बिना शर्त लिखित माफी मांगने को कहा है।
नयी दिल्ली, सात जुलाई दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय ने कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष देवेंद्र यादव को पत्र लिखकर गुप्ता के आवास के नवीकरण पर हो रहे अत्यधिक खर्चों को लेकर उनकी टिप्पणी पर बिना शर्त लिखित माफी मांगने को कहा है।
यादव ने आरोप लगाया था कि गुप्ता 2.35 करोड़ रुपये की लागत से अपने आधिकारिक आवास का नवीनीकरण करा रहे हैं, जिसमें से 94.69 लाख रुपये स्नानघर और शौचालय पर खर्च किये जा रहे हैं। दिल्ली कांग्रेस प्रमुख ने विधानसभा अध्यक्ष के आवास को "शौचमहल" कहा था।
गुप्ता के कार्यालय से भेजे गए पत्र में कहा गया है, "आपने अध्यक्ष के आधिकारिक आवास का स्थान 9, शामनाथ मार्ग बताया है, जो अध्यक्ष का आधिकारिक आवास नहीं है।"
इसमें कहा गया है कि गुप्ता ने बयानों की निंदा की है और "उनका पूरी तरह से खंडन किया है तथा कहा है कि तथ्यों या सच्चाई का पता लगाए बिना मीडिया को ऐसे बयान देने से बचना चाहिए।"
पत्र में कहा गया है, "उन्होंने मुझे यह सूचित करने का निर्देश दिया है कि आप तुरंत अपने बयान वापस लें और इस पत्र की प्राप्ति के तीन दिनों के भीतर बिना शर्त लिखित माफी प्रस्तुत करें। उन्होंने यह भी सूचित करने का निर्देश दिया है, विशेष रूप से चूंकि आप दिल्ली विधानसभा के पूर्व सदस्य हैं, इसलिए अध्यक्ष के कार्यालय को अत्यंत सावधानी और सम्मान दिया जाना चाहिए और इसे राजनीतिक लाभ के लिए नहीं घसीटा जाना चाहिए।"
यादव की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2025 08:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

