एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली विश्वविद्यालय ने चौथी कट-ऑफ सूची जारी की; 64 प्रतिशत सीटें पहले ही भर चुकी हैं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए शनिवार को अपनी चौथी कट-ऑफ सूची की घोषणा की। पाठ्यक्रमों की 64 प्रतिशत सीटें पहले ही भर चुकी हैं।

देश की खबरें | दिल्ली विश्वविद्यालय ने चौथी कट-ऑफ सूची जारी की; 64 प्रतिशत सीटें पहले ही भर चुकी हैं
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए शनिवार को अपनी चौथी कट-ऑफ सूची की घोषणा की। पाठ्यक्रमों की 64 प्रतिशत सीटें पहले ही भर चुकी हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘चौथी कट-ऑफ सूची के तहत प्रवेश दो नवंबर से शुरू होगा।"

यह भी पढ़े | राजस्थान में आरक्षण की मांग को लेकर गुर्जर नहीं जाएंगे आन्दोलन पर, सरकार के साथ बातचीत के बाद फैसला: 31 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

विश्वविद्यालय के अधिकारियों के अनुसार, अब तक 70,000 सीटों में से 45,542 सीटें भर चुकी हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘पहले 55,000 से अधिक सीटों पर नामांकन हुआ था, लेकिन दाखिला रद्द होने और वापस लेने के बाद यह संख्या अब 45,542 है।’’

यह भी पढ़े | Ayodhya: पीएम मोदी के भाई प्रहलाद पहुंचे अयोध्या, रामलला का किया दर्शन.

शनिवार को घोषित चौथी कट-ऑफ सूची के अनुसार, कई पाठ्यक्रमों में दाखिला विभिन्न श्रेणियों के लिए बंद कर दिया गया है, जबकि कुछ पाठ्यक्रमों की कट-ऑफ में एक से दो प्रतिशत की गिरावट आई है।

इस वर्ष, कोरोना वायरस महामारी के कारण प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन चल रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2020 10:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).