देश की खबरें | दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों ने ऑनलाइन ओपन बुक परीक्षा रद्द करने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए अंतिम वर्ष की 10 जुलाई से निर्धारित ओपन बुक परीक्षाओं को टालने संबंधी दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के फैसले की निंदा करते हुए विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों ने परीक्षा को रद्द करने की मांग की।

नयी दिल्ली, आठ जुलाई स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए अंतिम वर्ष की 10 जुलाई से निर्धारित ओपन बुक परीक्षाओं को टालने संबंधी दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के फैसले की निंदा करते हुए विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों ने परीक्षा को रद्द करने की मांग की।

डीयू ने बुधवार को एक अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि 10 जुलाई से निर्धारित ऑनलाइन ओपन बुक परीक्षाओं (ओबीई) को स्थगित किया जाता है।

यह भी पढ़े | विदेश मंत्रालय का दावा, कुलभूषण जाधव को पुनर्विचार याचिका नहीं दायर करने के लिए पाकिस्तान ने किया मजबूर.

यह दूसरा मौका है जब परीक्षाओं को टाला गया है।

पिछले महीने विश्वविद्यालय ने परीक्षाओं को टाल दिया था और यह एक जुलाई से शुरू होनी थी जिसे 10 जुलाई से कर दिया गया था।

यह भी पढ़े | कोरोना के बिहार में 749 नए मरीज पाए गए, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 13,274 हुई: 8 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एक फेसबुक पोस्ट में, दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजीब रे ने कहा, ‘‘डीयू में ओबीई का बार-बार स्थगित होना इसकी अस्थिरता साबित करता है। छात्रों की चिंता और तनाव को न बढ़ाएं। ओबीई रद्द करें और हमारी मांग बनी हुई है - यह भेदभावपूर्ण है, अनुचित प्रथाओं को बढ़ावा देता है और ईमानदार छात्रों को दंड़ित करता है।’’

छात्र और शिक्षक ऑनलाइन ओपन बुक परीक्षा (ओबीई) आयोजित करने संबंधी निर्णय का विरोध कर रहे हैं।

इंडियन नेशनल टीचर्स कांग्रेस के संयोजक पंकज गर्ग ने कहा कि 15 अगस्त तक अंतिम वर्ष की परीक्षा स्थगित करने का दिल्ली विश्वविद्यालय का निर्णय सही दिशा में उठाया गया कदम नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह छात्रों की समस्याओं को और बढ़ाने वाला है। यह कोई प्रयोग करने का समय नहीं है और दिल्ली विश्वविद्यालय लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसका एकमात्र समाधान परीक्षा को रद्द करना और पिछले प्रदर्शन और वर्तमान सत्र के आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर छात्रों के परिणाम घोषित करना है। जिस तरह से कोविड-19 मामले रोज बढ़ रहे हैं, 15 अगस्त तक स्थिति में कोई सुधार नहीं होगा।’’

एक और डीयू शिक्षक निकाय ‘एकेडेमिक्स फॉर एक्शन एंड डेवलंमेंट’ ने भी इसी तरह के विचार व्यक्त किये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें WI बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Toss Winner Prediction: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\