देश की खबरें | दिल्ली विश्वविद्यालय ने परास्नातक पाठ्यक्रमों के लिए नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली विश्वविद्यालय ने सोमवार को परास्नातक पाठ्यक्रम में 20 हजार सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी और 15 मिनट के अंदर 4500 से अधिक अभ्यर्थियों ने इसके नामांकन वेबसाइट को देखा। यह जानकारी विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

नयी दिल्ली, 26 जुलाई दिल्ली विश्वविद्यालय ने सोमवार को परास्नातक पाठ्यक्रम में 20 हजार सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी और 15 मिनट के अंदर 4500 से अधिक अभ्यर्थियों ने इसके नामांकन वेबसाइट को देखा। यह जानकारी विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

एमफिल और पीएचडी के लिए पंजीकरण प्रक्रिया की शुरुआत सोमवार को हुई।

पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 21 अगस्त है।

नामांकन समिति के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा, ‘‘15 मिनट के अंदर नामांकन पोर्टल को 4500 से अधिक लोगों ने देखा। कुछ मिनट के अंदर 500 से अधिक सवाल पूछे गए।’’

स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू हुई जिसके लिए दिल्ली विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (डीयूईटी) का आयोजन किया जाएगा।

सभी परास्नातक पाठ्यक्रमों, चुनिंदा स्नातक पाठ्यक्रमों और एमफिल तथा पीएचडी के लिए डीयूईटी-2021 का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) आयोजित करेगी जिसके लिए जल्द ही तारीख की घोषणा की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\